सिटी रिपोर्टर | राजस्थान स्वास्थ्य योग परिषद एवं लेडीज क्लब योग साधना केन्द्र जयपुर के तत्वाधान में विशाल योग प्रशिक्षण चिकित्सा शिविर लेडीज क्लब स्थित महाराजा कॉलेज में सोमवार को सम्पन हुआ। इस अवसर पर परिषद के मुख्य प्रशिक्षक आनन्द कृष्ण कोठारी ने शिविर में आने वाले लोगों अस्थमा,मधुमेह, मोटापा आदि असाध्य रोगों के निदान हेतु योगिक क्रियाएं सिखाई। हास्य गुरू एवं प्रेक्षा ध्यान प्रशिक्षक मास्टर नवर| मल बडज़ात्या एवं सुशीला देवी बडज़ात्या ने जिंदगी एक सफर है सुहाना गीत को प्रस्तुत किया और हंसने के फायदे समझाए।