पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्पेशल बच्चों ने बजाए इंस्ट्रूमेंट्स

स्पेशल बच्चों ने बजाए इंस्ट्रूमेंट्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | शहर के ब्लाइंड्स बच्चो को कला संस्कृति से जोड़ने के लिए म्यूजिक थेरेपी विद फोक म्यूजिक कार्यक्रम सोमवार को हुआ। राजस्थान नेत्रहीन कल्याण संस्थान और वीआर एबल फाउंडेशन के बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन जयपुर विरासत फाउंडेशन और एक्सेस फॉर आल की ओर से हुआ। दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम सी स्कीम राजस्थान रूरल आर्ट हब में हुआ।

स्पेशल किड्स ने बजाए खड़ताल और ढोलक : ब्लाइंड किड्स को कला संस्कृति से जोड़कर रखने के उद्देश्य से म्यूजिकल प्रोग्राम हुआ। जिसमें करीब 50 बच्चो ने हिस्सा लिया। उन्हें इस मौके पर राजस्थान के ट्रेडिशनल म्यूजिक और इंस्ट्रूमेंट्स से पहचान करवाई गई। जिसमें उन्होंने अलग-अलग इंस्ट्रूमेंट्स भी बजाए। खड़ताल, दपंग, ढोलक, तबला, हारमोनियम बजाए। कलाकार गाजी खां, तलब खान, जुम्मा जोगी और फिरोज खान ने इंस्ट्रूमेंट्स बजाकर बच्चो को बताया।

खबरें और भी हैं...