नागौर, डीडवाना | पाकिस्तान बॉर्डर पर पेट्रोलिंग के दौरान 12 मई को लगी आग में हथियार और बारूद बचाते झुलसे मावा निवासी सूबेदार अब्दुल सत्तार रविवार को वीरगति को प्राप्त हुए। वे सेना की 13 ग्रेनेडियर रेजीमेंट में जम्मू काश्मीर के गुरेज सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल पर तैनात थे। उनका निधन जयपुर में इलाज के दौरान हुआ। सूबेदार सत्तार के पार्थिव शरीर को मंगलवार को सुबह पैतृक गांव मावा लाया जाएगा। जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। सीमा पर 12 मई को ड्यूटी के दौरान सूबेदार अब्दुल सत्तार गम्भीर रूप से आगजनी के घटना में झुलस जाए थे। सूबेदार आग लगने के समय गंगा जैसलमेर अग्रिम चौकी पर तैनात थे। यह चौकी 13,250 फीट की ऊंचाई पर है। यहीं वे तैनात थे और इस दौरान शहीद हो गए।