पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक दिन गिरने के बाद प्रदेश में फिर चढ़ा पारा, बूंदी में पारा 47 पार

एक दिन गिरने के बाद प्रदेश में फिर चढ़ा पारा, बूंदी में पारा 47 पार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | रविवार को गिरावट के बाद मौसम शुष्क रहने और धूप में तेजी से सोमवार को पूरे प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी हो गई। हालांकि तापमान तेजी से नहीं बढ़ रहा है, लेकिन अगले एक-दो दिन में पश्चिमी व दक्षिणी राजस्थान में कई स्थानों पर पारा 44-45 डिग्री के आसपास पहुंचेगा, जिससे लू की स्थिति बनेगी। सोमवार को दिन के तापमान मेंजहां एक डिग्री के आसपास बढ़ोतरी हुई, वहीं रात के तापमान में भारी उछाल आने से गर्मी फिर से झुलसाने लगी है। बूंदी में पारा दूसरी बार 47 डिग्री सेल्सियस पार पहुंचा है। कोटा, बाड़मेर, जैसलमेर व गंगानगर में तापमान बढ़ता हुआ 44 डिग्री के ऊपर जा पहुंचा।



, जबकि रात का तापमान जयपुर के अलावा बीकानेर में सबसे ज्यादा रहा, जहां पारा 31 डिग्री तक पहुंचा।

खबरें और भी हैं...