जयपुर । अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुंदर नाटाणी के नेतृत्व में सब्जीवालों का खंदा, पोस्ट आॅफिस के पास, रामगंज चौपड़ पर हुई। बैठक में विश्व पर्यावरण दिवस पर एक परिवार-एक पौधा अभियान के तहत पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाने एवं विश्व योग दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति की वार्षिक साधारण सभा जून में रखने का भी निर्णय लिया गया। आगामी चुनावों की तिथि पर भी चर्चा की गई।