जयपुर । राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) ने आवासीय प्रशिक्षकों का विरोध किया है। सांगानेर अध्यक्ष पवन पांडेय ने बताया कि सांगानेर के आवासीय छात्रावास रामनगरिया और मां शारदा आवासीय विद्यालय मुहाना में चल रहे आवासीय प्रशिक्षणों को निरस्त किया जाए या उनको गैर आवासीय प्रशिक्षण में बदलकर समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाए। उनका कहना है कि इनमें नाश्ते, भोजन, स्नान घरों की उचित व्यवस्थाएं नहीं हैं।