जयपुर | स्वच्छता अभियान के साथ अब शहरों को कचरा मुक्त करने के लिए अलग से स्टार रेटिंग प्रोग्राम चलाया जाएगा। हर शहर को स्टार रेटिंग रोजाना निकलने वाले कचरे और उठाए जाने वाले कचरे की मात्रा और उसके निस्तारण के अनुपात के आधार दी जाएगी। जिस शहर के पास जितने कम स्टार होंगे, उनकी सरकारी सहायता रोकी भी जा सकती है। स्वायत्त शासन विभाग केंद्र से मिली नई गाइड लाइन की पालना में पहले सभी निकाय अफसरों को इसके लिए प्रशिक्षित करेगी। उसके बाद यह रेटिंग प्रक्रिया अपनाई जाएगी।