पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली कंपनियों में 3210 पदों के लिए आवेदन आज से

बिजली कंपनियों में 3210 पदों के लिए आवेदन आज से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| प्रदेश की बिजली कंपनियों में 3210 पदों के लिए मंगलवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी, अंतिम तिथि 11 जून रखी गई है। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम, राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम, जयपुर विद्युत वितरण निगम, अजमेर विद्युत वितरण निगम और जोधपुर विद्युत वितरण निगम में होने वाली भर्ती में 7 पदों के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। ऊर्जा मंत्री पुष्पेंद्रसिंह राणावत ने ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा की पालना में भर्तियां जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। पांचों ही कंपनियों में अकाउंट्स ऑफिसर के 42, पर्सनल ऑफिसर के 27, असिस्टेंट पर्सनल ऑफिसर के 67, जूनियर लीगल ऑफिसर के 48, जूनियर एकाउंटेंट्स के 812, स्टेनोग्राफर के 114 तथा जूनियर असिस्टेंट-कॉमर्शियल असिस्टेंट (द्वितीय) के 2210 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। गौरतलब है कि 4 साल में बिजली कंपनियों में 7691 भर्ती की गई।

इनमें से 270 सहायक अभियंता, 1218 कनिष्ठ अभियंता, 5609 तकनीकी कर्मचारी तथा लेखा व अन्य के 594 पद भरे गए। इसके अलावा 1400 अनुकंपा नियुक्तियां दी गईं

खबरें और भी हैं...