पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एबीएसटी विभाग की शिक्षक भर्ती में इंटरव्यू नहीं होंगे

एबीएसटी विभाग की शिक्षक भर्ती में इंटरव्यू नहीं होंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | राजस्थान विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर ऑनलाइन परीक्षा और एसोसिएट प्रोफेसर पद पर स्क्रूटनी के बाद जारी डॉक्यूमेंट व साक्षात्कार के शिड्यूल में सोमवार को अचानक से बदलाव किया गया। एबीएसटी के शिक्षकों के साक्षात्कार को शिड्यूल से हटा दिया और इसका कारण भी नहीं बताया गया है। उल्लेखनीय है कि पहले शिड्यूल के अनुसार इन शिक्षकों का साक्षात्कार 3 जून को निश्चित किया गया था।

विवि की कॉमर्स फैकल्टी के एबीएसटी विभाग में एसोसिएट पद पर स्क्रूटनी के दौरान कॉमर्स फैकल्टी के डीन के होते हुए भी एक रिटायर्ड प्रो. एससी बर्डिया को डीन नियुक्त करने पर विवाद गहरा गया, इसलिए माना जा रहा है कि अब यदि साक्षात्कार में डीन पद पर प्रो. एससी बर्डिया को बुलाया जाता है तो निश्चित रूप से यह विवाद गंभीर रूप ले सकता है। माना जा रहा है कि कुलपति प्रो आरके कोठारी जब कॉमर्स फैकल्टी के डीन विनय कुमार शर्मा को साक्षात्कार में शामिल करेंगे तो भी विवाद बढ़ना निश्चित है।

आरयू- 3 जून को प्रस्तावित थे साक्षात्कार

खबरें और भी हैं...