पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 15 दिन झेलनी पड़ेगी बिजली कटौती, जून के पहले सप्ताह तक पूरी हो सकेगी मेंटेनेंस

15 दिन झेलनी पड़ेगी बिजली कटौती, जून के पहले सप्ताह तक पूरी हो सकेगी मेंटेनेंस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| शहर में उपभोक्ताओं को अगले 15 दिन तक घोषित और अघोषित बिजली कटौती की समस्या रहेगी। सिस्टम ओवरलोड से हो रही बिजली गुल से राहत की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं है। जयपुर डिस्कॉम की प्लानिंग के तहत जून के पहले सप्ताह तक सिस्टम मेंटेनेंस पूरी कर ली जाएगी। हालांंकि शहर में अभी भी 250 से ज्यादा ट्रांसफार्मर लगाने की जरूरत है, लेकिन सिस्टम लोड की चैकिंग मानसून बाद ही होगी। जयपुर डिस्कॉम के एसई अजीत सक्सेना का कहना है कि जून के पहले सप्ताह कर मेंटनेंस पूरी कर लेंगे। पूरे सिस्टम को रिव्यू किया जा रहा है।

ओवरलोड सिस्टम से रातभर बिजली कटौती : चारदीवारी व बाहरी इलाकों सांगानेर, पृथ्वीराजनगर, मानसरोवर, बैनाड़ रोड, झोटवाड़ा, जगतपुरा, रामपुरा रोड, खोनागोरियान सहित अन्य इलाके में देर रात व दोपहर को बिजली गुल की समस्या बढ़ गई है। जयपुर डिस्कॉम की हाइटेंशन (एचटी) विंग की ओर से की जा रही मेंटेनेंस अब तक पूरी नहीं हुई है। ऐसे में लोगों को ज्यादा दिक्कत हो रही है। देर रात कॉल सेंटर पर दर्ज होने वाली शिकायतों का भी समाधान नहीं हो पाया है। सबसे ज्यादा दिक्कत सांगानेर, पृथ्वीराजनगर, मानसरोवर व जगतपुरा क्षेत्र में है। यहां पर ज्यादातर सिस्टम ओवरलोड है और देर रात ट्रांसफार्मर गरम होते हैं। एक्सईएन एएम भारद्वाज का कहना है कि ट्रिपिंग व फॉल्ट के कारण रात को बिजली गुल हो जाती है। शिकायत आते ही इसे सही कर देते है। जहां दिक्कत थी, वहां नए ट्रांसफार्मर लगा दिए और कुछ ट्रांसफार्मर की क्षमता भी बढ़ा दी।

भीषण गर्मी में परेशानी

खबरें और भी हैं...