जयपुर | हज पर जाने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे वेटिंग कैटेगरी के लोगों के लिए अच्छी खबर। उनमें से सोमवार को 52 सीटें क्लियर हो गईं, ऐसे में अब तक 474 तक वेटिंग क्लियर हो गई। यानी जिनकी वेटिंग 474 थी, वे भी हज कर सकेंगे। इस तरह इस बार प्रदेश से 5,494 लोग हज कर सकेंगे। सूत्रों के मुताबिक वेटिंग की और भी सीटें क्लियर होने की उम्मीद है, जिससे हज पर जाने वालों का आंकड़ा 5500 से ऊपर जा सकता है। इस बार प्रदेश से 14,420 लोगों ने आवेदन किया, जबकि सीटें 5,201 ही थीं। इनमें से 181 सीटें कैंसल हो गईं और राजस्थान वालों के हिस्से में 5201 सीटें रह गईं। ऐसे में बाकी लोग वेटिंग लिस्ट में चले गए।