प्रताप नगर में महिला का मंगलसूत्र छीना
जयपुर | प्रताप नगर इलाके में बाइक सवार दो बदमाश महिला के गले से मंगलसूत्र छीन ले गए। कपिल विहार कॉलोनी गेटोर निवासी संतरा यादव पशुपतिनाथ मंदिर से लौट रही थी। इस दौरान कृष्णम बिल्डिंग के पास पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और सोने का मंगलसूत्र तोड़कर फरार हो गए।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पर बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। इस संबंध में उनके पति विनोद कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।