1 बटन से 189 अंबेडकर भवनों का शिलान्यास
जयपुर। बिड़ला सभागार में अंबेडकर जयंती को संबोधित करतीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे।
सामाजिक समरसता दिवस मनाया
जयपुर। नवसंवतसर समारोह समिति, जयपुर के तत्वावधान में मानसरोवर स्थित सहज पब्लिक स्कूल के सभागार में बाबा साहेब अंबेडकर जयंती समरसता दिवसके रूप में मनाई गई। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख महेंद्र सिंघल ने बाबा साहेब अंबेडकर के जीवन के अनछुए पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भारत का महानतम सपूत बताया। मुख्य अतिथि राजस्थान मंत्रालयिक एवं अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड के सदस्य नंद सिंह नरूका ने कहा कि उन्होंने वंचित समाज को शिक्षित व एकतजुट होने का जो संदेश दिया उसे सर्व समाज को अपनाना चाहिए। विशिष्ट अतिथि शिक्षा उपनिदेशक, माध्यमिक शिक्षा, जयपुर संभाग, जयपुर मुकेश कुमार शर्मा ने आह्वान किया कि वे डाॅ. अंबेडकर के संदेश को बालकों तक पहुंचाएं। अध्यक्षीय उद्बोधन में राज. शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के संरक्षक श्याम सुंदर शर्मा ने समाज में विघटनकारी उन लोगों की पहचाने का आह्वान किया जो देश को जोड़ने के बजाय तोड़ने का कार्य करते हैं।