पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वाहो वाहो गोबिंद सिंह आपे गुर चेला...

वाहो वाहो गोबिंद सिंह आपे गुर चेला...

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। वैसाखी पर्व पर राजापार्क के गरु गोबिंद सिंह पार्क में मुख्य समारोह के दौरान सिख समाज व गुरुद्धारा प्रबंधन कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे काे तलवार व शाॅल भेंटकर अभिनंदन करते राजस्थान सिख समाज के अध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह व अन्य पदाधिकारीगण।

जसवीन सिंह बना किंडर केयर गुरसिख बच्चा ऑफ जयपुर

जयपुर। ‘कौन बनेगा गुरसिख बच्चा’ संस्था की ओर से 16वीं किंडर केयर गुरमत क्विज में 280 बच्चों को पछाड़ कर गुरुनानकपुरा के जसवीन सिंह ने किंडर केयर गुरसिख बच्चे का खिताब जीत लिया। एक नंबर के अंतर से सिमरन कौर दूसरे और गोपाल सिंह तीसरे स्थान पर रहे। बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारे के बीच गुरुनानकपुरा गुरद्वारे के प्रधान सरदार जसबीर सिंह ने विद्याश्रम स्कूल के 12वी कक्षा के छात्र जसवीन सिंह को चमचमाता कप दिया। अंतिम चरण तक चले ग्रुप डिस्कशन में जसवीन ने बाजी मारी। ग्रुप फर्स्ट में जसजीत पहले और राहुल सिंह दूसरे स्थान पर ग्रुप सैकंड में निर्मल कौर पहले और राहुल सिंह दूसरे ग्रुप थर्ड में गुरज्योत कौर पहले अरविंद कौर दुसरे किंडर केयर ग्रुप में सोनी कौर और अमन सिंह पहले और अमन सिंह और खशबू कौर दूसरे स्थान पर रहे। ग्रुप विजेताओं को किंडर केयर स्कूल के डायरेक्टर ने पुरस्कार बांटे। प्रतियागिता का संचालन हरमिंदर सिंह और डॉ. मनजीत कौर ने किया।

खबरें और भी हैं...