स्वामी बालमुकुंदाचार्य समेत 5 लोगों का सम्मान
जयपुर। शांति देवी जनकल्याण ट्रस्ट जयपुर, सांगानेर की ओर से वर्ष 2017-2018 के लिए समाज के पांच प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष मुकेश पाराशर ने बताया कि हाथोज धाम में कार्यक्रम के दौरान अध्यात्म और गो सेवा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दक्षिण मुखी बालाजी मंदिर हाथोज धाम के महंत स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज, राजनीति क्षेत्र में चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ व सांसद रामचरण बोहरा, स्वच्छता एवं सफाई के लिए महापौर अशोक लाहोटी, महिलाओं के कल्याण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए महिला आयोग अध्यक्षा सुमन शर्मा को सम्मानित किया गया।