श्याम शरण में मनोरथ होते हैं पूर्ण : मनुश्री
जयपुर। वैशाली नगर में श्री श्याम कथा के दूसरे कथा वाचक मनुश्री महाराज ने कहा कि जो श्रद्धालु बाबा श्याम की शरण में आते हैं, उसके सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। कथा के यजमान दंपती गौरीशंकर चौमाल एवं सुशील चौधरी ने सपरिवार बाबा श्री श्याम की पूजा की। रविवार को श्री श्याम कथा का समापन के दौरान श्याम संग होली व कई प्रसंग होंगे।