भगवान परशुराम की जयंती पर आज निकलेगी कलश-शोभायात्रा
जयपुर। भगवान परशुराम जयंती महोत्सव समिति की ओर से परशुराम जयंती पर रविवार शाम 5 बजे मालवीय नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान की मालवीय नगर इकाई के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मुद्गल ने बताया कि शोभायात्रा संयोजक ऐरावत शर्मा , राजेंद्र प्रसाद मुद्गल, सत्यनारायण कांकर और महेश शर्मा प टीम ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। संयोजक ऐरावत शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम की मुख्य झांकी के साथ महिलाएं मंगल गीतों के साथ कलश यात्रा निकालेंगी, साथ ही युवा ध्वजाओं के साथ वाहन रैली में जयकारे लगाते हुए चलेंगे। गलता पीठ के पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य शोभायात्रा की पूजा-अर्चना कर रवाना करेंगे। शोभायात्रा के दौरान राज. ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष व गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष विजय हरितवाल, सभापति सुभाष पाराशर, कार्यकारी अध्यक्ष आर.एस. जैमिनी, प्रमुख महामंत्री ओ.पी. जज, नटवर लाल शर्मा समेत राज्य सरकार के कई मंत्री, विधायक और कांग्रेस के नेता शोभायात्रा का जगह-जगह आरती कर स्वागत करेंगे।