पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्व सीएम के निजी सचिव ने धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

पूर्व सीएम के निजी सचिव ने धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइम रिपोर्टर. जयपुर | भारत बंद के दौरान 10 अप्रैल को शांति की अपील करने पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सोशल मीडिया पर धमकी मिलने के मामले में सोढ़ाला थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात को मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में गहलोत के निजी सचिव देवराम सैनी ने दो दिन पहले प्रभाकर पांडे नाम के व्यक्ति के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को रिपोर्ट दी थी। पुलिस ने आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। दरअसल सोशल मीडिया पर भारत बंद के मैसेज वायरल होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलाेत ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया था कि सभी से अपील करता हूं कि शांति और सद्भाव बनाए रखें। गहलोत के ट्वीट पर नरेन्द्र मोदी मिशन 2019 के नाम से बने ट्विटर अकाउंट से प्रभाकर पांडे की आईडी से धमकी भरा रिप्लाई मिला। उस व्यक्ति ने रिप्लाई ट्वीट किया कि जो भी अशोक गहलोत के घर पर हमला करेगा उसको 10 लाख रुपए मिलेगा। इसकी भनक गहलोत के सोशल मीडिया का काम-काज देखने वाले कर्मचारियों को लगी तो उन्होंने निजी सचिव देवराम सैनी को सूचना दी।



इसके बाद दो दिन पहले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई करने के लिए देवराम सैनी ने कमिश्नर को रिपोर्ट दी थी।

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत को सोशल मीडिया पर धमकी मिलने का मामला

खबरें और भी हैं...