पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जांच में मिली दस दवाएं अमानक, बाजार से हटाने के आदेश

जांच में मिली दस दवाएं अमानक, बाजार से हटाने के आदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | औषधि नियंत्रण संगठन ने लैब की जांच में 10 दवाओं के अमानक पाए जाने पर निर्माण व बिक्री पर रोक लगाई है। निर्माता कंपनी झामरझिरी की स्कॉट आइडल की एजीथ्रोमाइसिन टेबलेट (बैच नंबर एसओ 57159, एक्सपायरी डेट फरवरी -2019), हिमाचल प्रदेश की अल्ट्रा ड्रग्स की सिप्रोफ्लेक्सेसिन हाइड्रो-क्लोराइड टेबलेट ( बैच नंबर यूडीटी-63581, एक्सपायरी डेट फरवरी-2018), सोलन की पिनेकल लाइफ साइंसेज की सिप्रोफ्लेक्सेसिन (बैच नंबर टीबीईडी-029, एक्सपायरी डेट मार्च-2018), उत्तराखंड की किम हैल्थ केयर की बीटामेथासोन सोडियम फास्फेट टेबलेट (बैच नंबर टी 5040108, एक्सपायरी डेट मार्च-2018), गाजियाबाद की एसजीएस फार्मास्यूटिकल की बीटामेथासोन सोडियम फास्फेट (बैच नंबर टीबीईडी -029, एक्सपायरी डेट मार्च-2018), बैंगलुरू की जुगत फार्मा की पेरासिटामॉल डाइक्लोमाइन हाइड्रो-क्लोराइड एंड डाइक्लोफैनिक सोडियम टेबलेट (बैच नंबर आई 605009, एक्सपायरी डेट अप्रैल-2018) के लिए औषधि नियंत्रण अधिकारियों को संबंधित बैच नंबर की दवाओं का स्टॉक जब्त करने के निर्देश दिए है।

खबरें और भी हैं...