हाईकोर्ट व अधीनस्थ अदालतों का समय कल से बदल जाएगा
जयपुर| राजस्थान हाईकोर्ट की मुख्य पीठ जोधपुर, जयपुर पीठ व प्रदेश के सभी अधीनस्थ अदालतों में सोमवार से सुनवाई का समय बदल जाएगा। व्यवस्था 1 जुलाई तक लागू रहेगी। हाईकोर्ट में सुबह 8 से मध्याह्न 1 बजे तक सुनवाई होगी और 10:30 से 11 बजे तक लंच रहेगा। जबकि हाईकोर्ट के कार्यालय का समय सुबह 7:30 से मध्याह्न 1 बजे तक रहेगा। इसी तरह अधीनस्थ अदालतों में सुबह 8 बजे से मध्याह्न 12:30 बजे तक सुनवाई होगी और कार्यालय समय 7:30 बजे से मध्याह्न 1 बजे तक रहेगा। अधीनस्थ अदालतों के पीठासीन अधिकारी सुबह 7:30 से 8 बजे तक और मध्याह्न 12:30 से दोपहर 1 बजे तक चैंबर्स में कार्य करेंगे।