शादी का वादा किया दुष्कर्म के बाद इंकार
जयपुर | मानसरोवर इलाके में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सीताराम नगर कच्ची बस्ती त्रिवेणी नगर निवासी 19 वर्षीय पीड़िता ने मानसरोवर थाने में आरोपी नवीन यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने रिपोर्ट दी है कि 2 मार्च को नवीन त्रिवेणी नगर से उसको कार में जबरन बैठाकर पत्रकार कॉलोनी में अपने दोस्त के फ्लैट पर ले गया। जहां पर आराेपी ने उससे शादी करने की बात कही और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। अब आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। तब पीड़िता ने घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया और थाने पर पहुंच नवीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।