पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • असि. कमिश्नर बताकर व्यवसायी को ठगा, गिरफ्तार

असि. कमिश्नर बताकर व्यवसायी को ठगा, गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइम रिपोर्टर. जयपुर | खुद को संसद में असिस्टेंट कमिश्नर बताकर मानसरोवर के एक प्रोपर्टी व्यवसायी से ठगी करने के मामले में शिप्रापथ थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पीड़ित का देशभर में टोल फ्री कराने का पास बनवाने का झांसा देकर साढ़े ग्यारह हजार रुपए का चेक ले लिया था। गिरफ्तार आरोपी मोहित मूलत: भीलवाड़ा का और हाल ही रांकड़ी, ब्रह्मपुरी का रहने वाला है। आरोपी दो महीने पहले ही रोजगार की तलाश में जयपुर आया था। सब इंस्पेक्टर हेतराम ने बताया कि इस संबंध में पीड़ित महिमा आईरस अपार्टमेंट न्यू सांगानेर रोड निवासी प्रोपर्टी व्यवसायी सुनील माहेश्वरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि आरोपी ने उसे फोन करके बडी रकम से प्रोपर्टी खरीदने को कहा और अपने आप को संसद में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर होना बताया। इसके बाद पीड़ित की जब उससे मुलाकात हुई तो उसने सभी टोल फ्री कराने का पास बनवाने का झांसा देकर साढ़े ग्यारह हजार का चेक ले लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चेक व एक फर्जी कार्ड बरामद किया है।

खबरें और भी हैं...