आरकेसीएल का नया एलएमएस शुरू
आरकेसीएल का नया एलएमएस शुरू
जयपुर| राज्य सरकार द्वारा प्रवर्तित कंपनी राजस्थान नॉलेज कारपोरेशन लिमिटेड (आरकेसीएल) ने डिजिटल साक्षरता को अधिक प्रभावी एवं उपयोगी बनाने के उद्देश्य से इस शैक्षणिक सत्र से नया एलएमएस (आईलर्न) शुरू किया है। आरएस-सीआईटी कोर्स की आंतरिक परीक्षा अब पूर्ण ऑनलाइन हो जाएगी और यह लर्नर की बायोमेट्रिक से लिंक होगी। आईलर्न का ऑनलाइन आंतरिक परीक्षा का यूजर इंटरफ़ेस हूबहू प्रतियोगी परीक्षाओं की तर्ज पर बनाया गया है। आरएस-सीआईटी कोर्स में प्रवेश लेने में इच्छुक लर्नर हेतु एक एंड्राइड मोबाइल एप्लीकेशन भी लांच किया गया है।