आॅडी क्वेट्रो कप का आज आयोजन
आॅडी क्वेट्रो कप का आज आयोजन
जयपुर| ऑडी क्वेट्रो कप के तहत रविवार को यहां रामबाग गोल्फ क्लब 2018 के ग्यारहवें एडिशन का आयाेजन किया जाएगा। ऑडी जयपुर के निदेशक आदित्य कासलीवाल के अनुसार इसमें अाठ शहरों के 800 गोल्फर भाग लेंगे। इस कप का वर्ल्ड फाइनल इसी साल आस्ट्रिया में सितंबर में अायोजित किया जाएगा। भारतीय लीग का फाइनल जुलाई में होगा जिसकी विजेता टीम आस्ट्रिया जाएगी।