पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जेटा का स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित

जेटा का स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| जयपुर इलेक्ट्रानिक्स ट्रेडर्स एसाेसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के अवसर पर यहां स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजस्थान इलेक्ट्रानिक्स ट्रेडर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ संरक्षक ललित धोका, जेटा के संरक्षक भगवान गुप्ता समेत कई कंपनियों के प्रतिनिधिगण और डीलर्स भी मौजूद थे।

नव गठित कार्यकारिणी में विजय रहेजा अध्यक्ष, उमेश शाह सचिव, दीपक बेंगानी और नवीन विजयवर्गीय उपाध्यक्ष, नवीन कट्टा कोषाध्यक्ष, देवेश सिंह संयुक्त सचिव, मुकेश अग्रवाल प्रवक्ता निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी सदस्यों में आशीष धोका, बनारसी बाबू गुप्ता, माेहन लाल शर्मा, निर्मल अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता, रमेश लालवानी, संदीप माथुर, संजीव कुमावत आैर सुरेश कुमार शामिल हैं।

कंपनी प्रतिनिधियाें में सोनी के जेपी सिंह, एलजी के प्रवंजन राय, सैमसंग के अभिषेक, पेनासोनिक के आशीष श्रीवास्तव, व्हर्लपूल के अाशीष शर्मा, गोदरेज के प्रशांत और हायर के विनय मित्तल भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...