पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने ऑस्ट्रेलिया पहुंचे राठौड़

भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने ऑस्ट्रेलिया पहुंचे राठौड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाडियों का हौसला बढ़ाने के लिए पिछले 2 दिनों से आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में है। कर्नल राज्यवर्धन प्रत्येक भारतीय खिलाड़ियों से व्यक्तिगत मिलकर उनकी हौंसलाअफजाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को उन्होंने बॉक्सर मैरीकोम, मनीष कौशिक, गौरव सौलंकी व अमित से मुलाकात की। राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ी 25 गोल्ड सहित कुल 59 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है। मुक्केबाजी में गौरव सौलंकी (52 किलो) और मैरीकोम (45-48 किलो) ने गोल्ड तथा अमित (46-49 किलो) और मनीष कौशिक (60 किलो) ने सिल्वर मेडल जीता। भारतीय मुक्केबाजों ने अब तक 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज जीते हैं।

खबरें और भी हैं...