पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजस्थान के सबसे महंगे खिलाड़ी नागरकोटी आईपीएल से बाहर

राजस्थान के सबसे महंगे खिलाड़ी नागरकोटी आईपीएल से बाहर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईपीएल-11 में राजस्थान के सबसे महंगे खिलाड़ी कमलेश नागरकोटी इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। कमलेश को एक प्रैक्टिस मैच के दौरान चोट लगी थी। कमलेश ने आईपीएल में एक भी मैच नहीं खेला। कोलकाता नाइटराइडर्स ने उनकी जगह कर्नाटक के प्रसिध कृष्ण को टीम में शामिल किया गया है। कृष्ण ने साल 2015 में कर्नाटक की टीम में डेब्यू किया था। वो पहली बार आईपीएल का हिस्सा बनने वाले हैं। केकेआर के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क चोट के कारण पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। वहीं, मिशेल जॉनसन भी चोटिल होने के कारण पिछले मैच मेंं नहीं खेले थे।

Rs.3.2 करोड़ में बिके थे

भारत की अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन टीम के सदस्य नागरकोटी को केकेआर ने 3.2 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। उल्लेखनीय है कि जयपुर के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी इस साल न्यूजीलैंड में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड में 150 की स्पीड से गेंद फेंकने के बाद अचानक सुर्खियों में आए थे और सौरव गांगुली जैसे स्टार क्रिकेटर ने उनकी तारीफ में ट्वीट्स किए थे। कमलेश एक उपयोगी बल्लेबाज और शानदार फील्डर भी हैं।

खबरें और भी हैं...