राकेश के खेल से जीती टीम
जयपुर | राकेश (50 रन, 3 विकेट) के ऑलराउंड प्रदर्शन से सांख्यिकी विभाग ने इंटर डिपार्टमेंट कलेक्टर कप टी20 क्रिकेट में विद्युत विभाग को 6 रन से हराया। सांख्यिकी विभाग ने पहले खेलते हुए 128 रन बनाए। राकेश के अलावा नवीन ने 40 रन की पारी खेली। विद्युत विभाग के दरोगा यादव ने 3 विकेट लिए। जवाब में विद्युत विभाग की टीम 122 रन पर ऑलआउट हो गई। राकेश, अभिषेक और अरुण ने 3-3 विकेट लिए। दूसरे मैच में जिला परिषद ने पीएचईडी को 69 रन से हराया। जिला परिषद ने अरुण शर्मा के 89 और अमित के 40 रन से 192 रन बनाए। पीएचईडी की टीम 123 रन पर सिमट गई। तेज सिंह ने 5 विकेट लिए।