पीजी क्लब की जीत में घनश्याम का ‘छक्का’
जयपुर | मैन ऑफ द मैच घनश्याम ( 3 रन पर 6 विकेट) की शानदार गेंदबाजी से पीजी क्लब ने इंटर एमएनआईटी कप में एमएनआईटी-ए को 5 विकेट से हराया। एमएनआईटी-ए ने पहले खेलते हुए 58 रन बनाए। जवाब में पीजी क्लब ने 5 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरे मैच में एमएनआईटी-सी ने रिसर्च स्कॉलर की टीम को 5 विकेट से हराया। एमएनआईटी-सी के राजेश कुमार (25 रन) मैन ऑफ द मैच रहे।