पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पेज एक व जैकेट का शेष...

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हालांकि, साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा कि मंत्री लाल सिंह और चंद्र प्रकाश गंगा प्रदर्शनकारियों को समझाने गए थे। यह गलत मतलब निकाला गया कि वह आरोपियों के समर्थन में गए थे। मंंत्री पद से इस्तीफा देने वाले भाजपा नेता चंद्र प्रकाश गंगा और लाल सिंह ने फिर सीबीआई जांच की मांग दोहराई है। कठुआ की पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए दाे महीने से काम कर रहे एक स्थानीय वकील तालिब हुसैन पर शनिवार को उधमपुर कस्बे में हमला हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि हुसैन ने सीबीआई जांच की मांग कर रहे जम्मू के वकीलों का भी जोरदार विरोध किया था।

जिस तरह जम्मू के लोगों ने कठुआ मामले में विरोध जताया और सांप्रदायिक ताकतों को खारिज किया है, वह तारीफ के काबिल है। इससे धार्मिक एकता तथा सच्चाई को प्रोत्साहन मिलता है। महबूबा मुफ्ती, सीएम, जम्मू-कश्मीर

1.35 लाख भर्तियों...

सीएम ने ढाई लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के नवजातों के निशुल्क हार्ट ऑपरेशन की भी घोषणा की। सीएम ने मूंडला में डिजिटल लाइब्रेरी व सभा भवन का लोकार्पण और अंबेडकर भवन का शिलान्यास किया। राज्यपाल ने मूंडला में ही बीआर अम्बेडकर फाउंडेशन के अलावा बालक-बालिका छात्रावासों का शिलान्यास किया। राज्यपाल कल्याण सिंह ने कहा है कि नारी के सम्मान के बिना देश आगे नही बढ़ सकता, इसलिए आज नारी को सम्मान के लिए वातावरण बनाएं जाने की जरूरत है। सीएम ने 189 अम्बेडकर भवन की नींव रखी। इससे एससी-एसटी के लोगों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की सुविधा मिल सकेगी। समारोह में सामाजिक सेवा, महिला कल्याण, न्याय एवं शिक्षा के क्षेत्र में 11 व्यक्तियों को डॉ. अम्बेडकर पुरस्कार से सम्मानित किया।

कोकजे बने विहिप...

उन्होंने तोगड़िया समर्थित राघव रेड्‌डी को हराया। नतीजे आते ही तोगड़िया ने कहा कि अब वह विहिप में नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार और खासतौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई मौकों पर निंदा के चलते तोगड़िया से आरएसएस और भाजपा का शीर्ष नेतृत्व नाराज था। काफी समय से उनकी संगठन से विदाई की अटकलें लगाई जा रही थीं।

सहमति नहीं बनने के चलते करवाया मतदान : तोगड़िया समर्थक और विरोधी धड़ों के बीच नए अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पर सहमति नहीं बनने के चलते चुनाव करवाना पड़ा। गुड़गांव में शनिवार सुबह 11.00 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। राष्ट्रीय कार्यकारिणी से जुड़े 192 सदस्यों ने वोट डाले। दोपहर 1.00 बजे मतदान खत्म होते ही मतगणना हुई। कोकजे को 131 और प्रतिद्वंद्वी रेड्‌डी को 60 वोट मिले। एक वोट रद्द हो गया। जीत की घोषणा होते ही डाॅ. तोगड़िया बाहर चले गए।

राजस्थान हाईकोर्ट में जज रहे हैं कोकजे : विहिप के नए अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव काेकजे का जन्म 6 सितंबर, 1939 को मप्र के इंदौर में हुआ था। 1964 में उन्होंने वकालत शुरू की। 1990 से 2001 तक वह राजस्थान और मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में जज भी रहे। इसके बाद 2003 से 2008 तक हिमाचल प्रदेश में राज्यपाल का दायित्व निभाया। वह भारत विकास परिषद के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

मोदी और केजरीवाल...

ट्रिब्यूनल ने केजरीवाल के बारे में किए गए कमेंट्स के बारे में भी पूछा। फिल्म में किन्नर एक रिपोर्टर से बातचीत में कहता है- “अरविंद केजरीवाल हैं, तो वह आम आदमी की टोपी लगाकर घूम रहे हैं। वह आम आदमी हैं? दो महीने के अंदर सरकार की कितनी बढ़िया कुर्सी दिल्ली से मिली थी, बेचकर भाग आया। तो बनारस से जीत के कहां जाएंगे? सेंसर बोर्ड ने “कुर्सी बेचकर भाग आया’ वाक्य को अपमानजनक बताया था। इस पर अपीलकर्ता ने दलील दी कि ये बात तो वाकई कही गई थी और वास्तविक बयान पर आधारित है। ट्रिब्यूनल ने फिल्म को पास करते हुए इसमें एक इंट्रोडक्शन और एक डिसक्लेमर जोड़ने की हिदायत दी।

आईपीएल के दौरान...

बाजार विश्लेषकों का मानना है कि इस बार बीते वर्ष की तुलना में आईपीएल की व्यूअरशिप 40% से अधिक रह सकती है। पिछले वर्ष सोनी मैक्स पर आईपीएल मैच के पहले के छह सप्ताह के दौरान व्यूअरशिप 42.32 करोड़ रही। वहीं आईपीएल सीजन के आठ सप्ताह के दौरान व्यूअरशिप 102 करोड़ रही। यानी 141.02 फीसदी अधिक रही। स्टार इंडिया के सूत्रों के मुताबिक आईपीएल सीजन के दौरान बीते वर्षों के मैचों की तुलना में इस बार ट्रेंड से भी अधिक व्यूअरशिप हासिल करेंगे।

इंडियन टेलीविज़न डॉट काम के सीईओ और विश्लेषक अनिल वनवारी ने बताया कि आईपीएल के सीजन में टीवी चैनल्स पर विज्ञापन की दरें अवश्य बदलती हैं, खासतौर पर आईपीएल मैच दिखाने वाले चैनल पर। सूत्रों के मुताबिक आईपीएल के पिछले मैचों के प्रसारणकर्ता सोनी पिक्चर्स नेटवर्क के मुकाबले इस वर्ष स्टार इंडिया ने विज्ञापन दरें 50 फीसदी से अधिक बढ़ा दी हैं। वनवारी कहते हैं यह रकम दो हजार करोड़ रुपए से अधिक हो सकती है। आईपीएल-10 में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स ने प्रसारण से 1200 करोड़ रुपए कमाए थे। आईपीएल-10 की तुलना में आईपीएल-11 में विज्ञापन दरें 50 फीसदी से अधिक हैं।

ऐसा इसलिए भी है क्योंकि स्टार विज्ञापनदाता को हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही बंगाली, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषाओं में 10 चैनल की सुविधा भी दे रहा है। व्यूअरशिप के संबंध में वावरिया ने कहा कि आईपीएल का जो पिछला ट्रेंड रहा है मुझे लगता है कि उससे अधिक आईपीएल की व्यूअरशिप रहेगी। साथ ही चैनल्स के व्यूअरशिप ट्रेंड में भी आईपीएल की हिस्सेदारी बढ़ेगी। हालांकि मूवी चैनल्स पर लोकप्रिय फिल्में जैसे बाहूबली-2 आदि दिखाने से व्यअरशिप चैनल विशेष को मिलती है यह भी ट्रेंड हमने देखा है। स्टार इंडिया के सूत्रों के मुताबिक उन्हें उम्मीद है कि जैसे सोनी मैक्स और सोनी सिक्स को व्यूअरशिप में बढ़त मिलती रही है।

ब्रिटेन और भारत...

फ्रांस के राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान भारत ने यह समझौता किया है। ब्रिटेन के विश्वविद्यालय 20 शीर्ष यूनीवर्सिटीज़ में गिने जाते हैं। अगर फ्रांस के 12 से 15 महीने के मास्टर्स को भारत अपने यहां मान्यता दे सकता है तो कोई कारण नहीं है कि भारत और ब्रिटेन इस तरह का समझौता नहीं कर सकेंगे।’ दुनिया के 91 देशों मेंं भारत के 5 लाख 86 हजार से अधिक छात्र पढ़ाई के लिए जाते हैं। दूसरी ओर भारत में पढ़ाई के लिए आने वाले दूसरे देशों के छात्रों की संख्या करीब 70 हजार है। इस समय करीब एक लाख भारतीय छात्र कनाडा में हैं और अमेरिका में 20 हजार भारतीय छात्र हैं।

कड़ी मेहनत से ही मिलती है सफलता
जयपुर। चाणक्य एकेडमी में एक सेमिनार का आयोजन हुआ। इसमें मोटिवेशनल स्पीकर एके मिश्रा ने कहा कि कड़ी मेहनत से सिविल सर्विस की राह आसान बन जाती है। उन्होंने सेमिनार में युवाओं को मोटिवेट करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत से ही सफलता मिलती है। इसलिए परिश्रम करें।

खबरें और भी हैं...