पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंगल गीतों के साथ निकली कलशयात्रा

मंगल गीतों के साथ निकली कलशयात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आज करेंगे प्रभु का गुणगान
जयपुर। श्री निकुंज सेवा परिवार झोटवाड़ा परिवार को दो दिवसीय दशम वार्षिकोत्सव का शुभारंभ शनिवार को झोटवाड़ा, तारानगर के श्रीगणेश मंदिर से कलश यात्रा के साथ हुआ।

अध्यक्ष डालचंद व सचिव सतीष कुमार गुप्ता ने बताया कि बैड बाजों के साथ निकली 500 महिलाओं की इस कलशयात्रा को श्री श्री 1008 बालमुकुंदाचार्य महाराज व कई गणमान्य लोगों ने आरती उतारकर रवाना किया।

कलशयात्रा में मंगल गीतों और भजनों की स्वर लहरियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मार्ग में जगह-जगह स्वागत द्वार भी बनाए गए थे। कलश यात्रा 9 टू 9 गली स्थित आयोजन स्थल श्रीराम वाटिका पहुंची, जहां पर समाजसेवी पवन गोयल सहित अन्य पदाधिकारियों ने आरती उतारी। उन्होंने बताया कि वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन रविवार को शाम 4 बजे से श्री श्याम भजन संध्या परिवार सेवा समिति के तत्वावधान में विराट भजनामृत रस गंगा का आयोजन होगा। इस मौके पर प्रभु का आलौकिक शृंगार सजाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...