पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘हनुमानजी के ध्यान से सब कुछ हो जाता है सौम्य’

‘हनुमानजी के ध्यान से सब कुछ हो जाता है सौम्य’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। तुलसी सेवा संस्थान एवं नरवर आश्रम सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में दिल्ली बाईपास स्थित खोले के हनुमान मंदिर में चल रही श्री राम-हनुमान मिलन कथा में व्यासपीठ से महर्षि किरीट भाई ने दूसरे दिन शनिवार को हनुमान जी से जुड़े अनछुए प्रसंगों पर प्रकाश डाला। महर्षि किरीट भाई ने कहा कि हनुमान जी महाराज अपने जयकारे और भजन सुनकर नहीं वरन अपने आराध्य भगवान श्री राम का चरित्र सुनकर आनंदित होते हैं। उन्होंने कहा कि हनुमान जी का ध्यान करने से साधक का मन, वाणी, मुख मंडल सौम्य हो जाता है। श्री नरवर आश्रम सेवा समिति के महामंत्री बृज मोहन शर्मा ने बताया कि कथा का विश्राम रविवार को होगा। कथा दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक होगी।

खबरें और भी हैं...