10 दृष्टिहीन फिर से देखेंगे दुनिया
जयपुर। गत सप्ताह में आई बैंक सोसायटी आॅफ राजस्थान को 10 आंखें दान में मिली हैं। सोसायटी के अध्यक्ष बी.एल.शर्मा ने बताया कि जमना रामगढ़ निवासी रामधन की भतीजे गोपाल मीणा ने, जैन गली बयाना भरतपुर निवासी वैद्यनाथ की बेटे अखिलेश ने, झोटवाड़ा निवासी विद्या मेघानी की भाई नारायण ने, मानसरोवर निवासी सुंदर लाल कोमरानी की बेटे राजेन्द्र ने तथा वैशाली नगर निवासी सुनील ग्रोवर की आंखें बेटे अमित ग्रोवर ने दान कर दीं। इन आंखों से 10 दृष्टिहीन फिर से दुनिया देख सकेंगे।