1497 सहायक निदेशक/सी. आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के रूप में पदोन्नत
जयपुर | प्रदेश में आयुर्वेद चिकित्सकों के लिए अच्छी खबर है। आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग में पहली बार कैडर रिव्यू के अनुसार 1497 सहायक निदेशक/ सीनियर आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी ग्रेड-2 के पदों पर विभागीय पदोन्नति होगी। विभाग की ओर से आयोजित बैठक में समिति के सदस्यों ने स्वीकृति दे दी है। पूर्व में विभाग में पदोन्नति के मात्र 61 पद सृजित थे। सरकार ने आयुर्वेद चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए चिकित्सा अधिकारियों का कैडर रिव्यू कर 2 हजार 133 नवीन पदोन्नति के पद सृजित करने की स्वीकृति दे दी है।