ग्राम सेवा सहकारी समितियां भी खरीद सकेंगी फसल
पॉलिटिकल रिपोर्टर.जयपुर | प्रदेश में पहली बार सरसों और चना की खरीद ग्राम सेवा सहकारी समितियों के स्तर पर भी किए जाने की मंजूरी दे दी गई है। फसल मित्र योजना के तहत अब सहकारी समितियां भी अपने स्तर पर किसानों से सरसों व चना की खरीद कर सकेंगी। सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक ने बताया कि सीएम के गंगानगर दौरे में किसानों ने नजदीकी खरीद केंद्र खोले जाने की मांग की थी। किलक ने बताया कि योजना के लागू होने से किसान अपने पास की सहकार फसल खरीद मित्र समिति के जरिए सरसों एवं चना की उपज को बेच सकेगा।