पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुहाना मंडी में अब नया हैरिटेज गेट, 27 डोम और पालना गृह बनेंगे

मुहाना मंडी में अब नया हैरिटेज गेट, 27 डोम और पालना गृह बनेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | महात्मा ज्योतिबा फुले फल-सब्जी मंडी (मुहाना) में सब्जी व फलों को धूप व बारिश से बचाने व छाया के लिए 27 बड़े डोम बनाए जाएंगे। साथ ही छोटे बच्चों के लिए पालना गृह बनेगा। मंडी के गेट नं. 3 पर 1.50 करोड़ रु. की लागत से हैरिटेज गेट बनाया जाएगा। ज्योतिबा फुले जयंती व मंडी में 24 स्थायी डोम और 10 हैरिटेज छतरियांें व एक हैरिटेज गेट के लोकार्पण समारोह में कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने ब्लॉक-सी का नाम व्यापारी नेता ओम तंवर के नाम से रखने की भी घोषणा की है। मंडी समिति से सचिव अशोक गर्ग ने बताया कि यहां आलू व प्याज के ब्लॉक ए में 12 और सब्जी के ब्लॉक-सी में 15 डोम बनाए जाएंगे। इनका कार्य मई में शुरू हो जाएगा। मंडी में 29 लाख 28 हजार रुपये की लागत से महिलाओं और बच्चों के लिए पालना गृह बनेगा।

खबरें और भी हैं...