117 रेलकर्मचारी उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित
जयपुर| उत्तर पश्चिम रेलवे में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 117 रेलकर्मियों को सम्मानित किया गया है। रेलवे कॉलोनी के अरावली सभागार में हुए 63वें मंडल रेल सप्ताह समारोह में इन्हें सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डीआरएम सौम्या माथुर थी। इस मौके पर टिकट चैकिंग में अधिक आय अर्जन के लिए डिप्टी सीटीआई वीरेंद्र कविया, सीनियर कॉमर्शियल क्लर्क जतिन मेहंदीरत्ता, योगेन्द्र सिंह (टोनी), जितेन्द्र कुंगवानी, आईपीएफ नीलू गोठवाल, प्रेम चंद सहित 117 कर्मचारियों व अधिकारियों को सम्मानित किया।। इस दौरान सीनियर डीसीएम डॉ राकेश कुमार, सीनियर डीपीओ सुनील चौधरी, कमांडेंट सुनील सिंह, सीनियर डीएमई राकेश गौतम, बलवीर सिंह, मनोज छाबडा, सहित मंडल के सभी विभागाध्यक्ष व कर्मचारी मौजूद थे।