- Hindi News
- National
- ‘सद्भावना जौणार’ में सर्व धर्म के लोगों ने एक साथ बैठकर जीमा ‘दाल बूरा भात’
‘सद्भावना जौणार’ में सर्व धर्म के लोगों ने एक साथ बैठकर जीमा ‘दाल-बूरा-भात’
जयपुर। संविधान निर्माता भारत र| बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती पर जगतपुरा के कुंदनपुरा में ‘सद्भावना जौणार’ का अनूठा आयोजन किया गया। इसमें सर्व धर्म के 11 गांवों के हजारों लोगों ने एकसाथ बैठकर ‘दाल-बूरा-भात’ जीमा। मुख्य अतिथि डाॅ. बी.आर. अंबेडकर जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष पूर्व कलेक्टर एल.सी. असवाल रहे।
समारोह में असवाल ने पुरजोर अपील की कि ‘जाति तोड़ो, समाज जोड़ो’ को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए और शिक्षा, संगठन की थीम के साथ अपना मुकाम प्राप्त करना चाहिए। इसी अवसर पर असवाल ने बाबा साहेब डाॅ. अंबेडकर के बताए संवैधानिक विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संतोष रैगर को रजत श्रीफल एवं चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया, साथ ही असवाल ने कुंदनपुरा के 127 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया।
कुंदनपुरा में ‘सद्भावना जौणार’ के दौरान सर्व समाज के लोगों से मिलते पूर्व कलेक्टर एल.सी. असवाल।