पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेमिनार : पुरुषों की तुलना में महिलाओं के ज्यादा हो रहा है गाल ब्लेडर कैंसर

सेमिनार : पुरुषों की तुलना में महिलाओं के ज्यादा हो रहा है गाल ब्लेडर कैंसर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| पुरुषों की तुलना में महिलाओं में गालब्लेडर (पित्ताशय) के कैंसर पर रविवार को कार्यशाला हुई। इसमें कैंसर सर्जरी रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर अटल गुप्ता ने कहा कि पित्ताशय की थैली के कैंसर का जल्दी पता लगा पाना बहुत मुश्किल है। इसके लक्षण भी अपनी प्रारंभिक अवस्था में सामने नहीं आते। कैंसर का पता नहीं लग पाने से मरीजों को काफी समय तक परेशानी उठानी पड़ती है।

डॉ. गुप्ता ने कहा कि नॉर्थ इंडिया की बीमारी गॉल ब्लेडर कैंसर तो बढ़ ही रही है, लेकिन स्टोन और कैंसर के बीच में कन्फ्यूजन इसको घातक रूप दे रहा है। रिसर्च में पता चला है कि पहले मरीज ने स्टोन का ट्रीटमेंट कराया। डॉक्टरों ने उस समय केवल पथरी सोचकर उसे हटा दिया, लेकिन पैथोलॉजिस्ट से जांच नहीं हुई, जिससे कैंसर का पता नहीं चला।

खबरें और भी हैं...