पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वाल्व खराब, गंगापोल चौकड़ी के हजारों उपभोक्ताओं को दो घंटे देर से मिला पानी

वाल्व खराब, गंगापोल चौकड़ी के हजारों उपभोक्ताओं को दो घंटे देर से मिला पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर. जयपुर | गंगापोल चौकड़ी के हजारों कनेक्शनधारी उपभोक्ता रविवार सुबह तब मायूस हो गए, जब उन्हें उनके क्षेत्र में सप्लाई के समय में पानी नहीं मिला। लोगों ने एक-दूसरे के घरों में यह जानने के लिए चक्कर काटे कि पानी क्यों नहीं आ रहा। कुछ ही देर में जब लोगों को पता चला कि पूरे गंगापोल चौकड़ी व आसपास के इलाकोंं में सप्लाई नहीं की गई तो लोगों में अफरातफरी मच गई। इंजीनियरों को फोन करने के बाद पता चला कि सांगानेर गेट पर स्थित बीसलपुर लाइन के वाल्व में खराबी आ गई, इस वजह से यहां रविवार को सप्लाई नहीं की जा सकी। बाद में करीब दो घंटे बाद वाल्व दुरुस्त कर सप्लाई खोली गई।

गंगापोल चौकड़ी के शिवाड़ एरिया, गंगापोल, रावल जी की बाजार, जोरावर सिंह गेट, दशहरा कोठी, सुभाष चौक सहित चार दरवाजा क्षेत्र के करीब 25 हजार कनेक्शनों में सुबह 8 से 9 बजे तक पेयजल सप्लाई होती है। इतने बड़े इलाके को सप्लाई करने के लिए बीसलपुर लाइन से जुड़ा वाल्व सांगानेरी गेट पर स्थित वाल्व खोलना पड़ता है। सुबह सप्लाई के समय जब वाल्व खोला गया तो उसमें खराबी आ गई। ऐसे में उसमें सुधार करने के लिए सप्लाई रोकनी पड़ी और करीब दो घंटे बाद सुबह 10 बजे सप्लाई की जा सकी।

एडिशनल चीफ इंजीनियर को पता ही नहीं : इतने बड़े क्षेत्र की पेयजल सप्लाई ठप होने की सूचना एडिशनल चीफ इंजीनियर डी.के. सैनी को जानकारी ही नहीं लगी। शाम को जब उनसे पता किया गया तो उन्होंने मामले से अनभिज्ञता जताई और कहा कि उन्हें ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है।

खबरें और भी हैं...