एटीएम कार्ड रिन्यू करने का झांसा देकर 49 हजार ठगे
जयपुर | ब्रह्मपुरी इलाके में एक महिला को बदमाश ने बैंक अधिकारी बनकर फोन किया और एटीएम कार्ड रिन्यू करने का झांसा देकर खाते की जानकारी ले ली। इसके बाद महिला के खाते से 49 हजार रुपए की ठगी कर ली। इस संबंध में डिफेंस कॉलोनी निवासी मोहनलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार बदमाश ने उनकी प|ी ललिता को फोन कर कहा कि वह बैंक के हैड क्वार्टर से बोल रहा है और आपका एटीएम कार्ड ब्लॉक हो गया है। कार्ड रिन्यू कराना चाहते हो तो ओटीपी नंबर और अन्य जानकारी दो। महिला उसके झांसे में आ गई और जानकारी दे दी।