पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नकली शैम्पू बनाकर नामी कंपनियों के नाम से बेचने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

नकली शैम्पू बनाकर नामी कंपनियों के नाम से बेचने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइम रिपोर्टर. जयपुर | नकली शैम्पू बनाकर नामी कंपनियों के नाम से बाजार में सप्लाई करने वाले दो बदमाशों ने रविवार शाम को शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी आगरा निवासी वसीम अहमद व मथुरा निवासी बंटू खान के कब्जे से नामी कंपनियों 460 डिब्बे बरामद किए है, जिनमें नकली शैम्पू भरा हुआ है। इसके अलावा पुलिस ने उनके मकान से कलर, कंडीशनर, कैमिकल आदि भी बरामद किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई संबंधित कंपनियों के प्रतिनिधि के साथ मिलकर की है।



एसआई बद्री प्रसाद ने बताया कि रविवार शाम को मुखबिर से सूचना मिली कि महात्मा गांधी कॉलोनी में दो युवक मिलकर नकली शैम्पू बनाते है। उक्त सूचना पर संबंधित कंपनियों प्रतिनिधी बुलाकर उक्त मकान में दबिश दी। जहां पर मौजूद दोनों युवक को पकड़ लिया और सामान को जब्त कर लिया।

आरोपियों के कब्जे से 98 डिब्बे डव, 42 डिब्बे क्लीनिक प्लस, 100 डिब्बे सन सिल्क , 136 डिब्बे पैंटीन व 84 डिब्बे हेयर एंड शोल्डर के मिले है। इनके लिए 4 लीटर तैयार शैम्पू भी था।

ऐसे करते काम- पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मार्केट में घूमकर कबाडिय़ों से शैम्पू के खाली डिब्बे खरीदते है। उसके बाद उन डिब्बों के कैमिकल से साफ करते है। उसके बाद खुद के द्वारा बनाया गया नकली शैम्पू भरकर बाजार में बेच देते है। इस प्रक्रिया मे 30-40 रुपए प्रति डिब्बा का खर्चा होता है। बाजार में करीब 2 से 3 गुना रुपए में बेचते है।

खबरें और भी हैं...