पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोवध रोकने, खर्चीली शादियों की रोकथाम व कुप्रथाओं पर चर्चा

गोवध रोकने, खर्चीली शादियों की रोकथाम व कुप्रथाओं पर चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोशल रिपोर्टर. जयपुर। अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल महासभा का प्रांतीय अधिवेशन और राजस्थान इकाई की प्रथम कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को विद्याधर नगर सेक्टर-4 स्थित ब्राह्मण भवन में हुआ।

कार्यकारिणी में राजेंद्र प्रसाद मोदी को प्रदेश अध्यक्ष, कमलकिशोर अग्रवाल को महामंत्री, विनोद कुमार बंसल कोषाध्यक्ष, एसएन बेरीवाल को मुख्य सलाहकार, मनोज कुमार अग्रवाल को संरक्षक, शिवदयाल मित्तल को प्रदेश प्रभारी, मुकेश बंसल को मुख्य समन्वयक के रूप शपथ दिलाई गई। अधिवेशन में मुख्य रूप से देशभर में गो-संवर्धन के लिए आह्वान किया गया। गोहत्या करने वालोंं के खिलाफ कड़े कानून बनाने का भी आग्रह किया। इसके अतिरिक्त वैश्य समाज में बढ़ती जा रही कुप्रथाओं यथा प्री वेडिंग, खर्चीली शादियों की रोकथाम के लिए भी विभिन्न निर्णय लिए गए। अध्यक्षता गोपालन सचिव प्रशासनिक अधिकारी मनीष गोयल ने की। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश के विधायक महेश कुमार गोयल, अग्रसंदेश के मुख्य संपादक ज्वालाप्रसाद , नगर निगम समिति चेयरमैन प्रकाश गुप्ता मौजूद रहे।



सुबह 10 से शाम 5 बजे तक : कृष्णा नगर, इमली वाला फाटक, प्रताप नगर टोंक फाटक, बरकत नगर एवं आसपास का प्रभावित क्षेत्र।

खबरें और भी हैं...