पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भागवत कथा सुनने से ही मोक्ष प्राप्ति संभव : पं. मारुतिनंदन

भागवत कथा सुनने से ही मोक्ष प्राप्ति संभव : पं. मारुतिनंदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। श्याम नगर हरिहर मंदिर में रुक्मणि विवाह के दौरान महाआरती करने श्रद्धालु।

जयपुर। श्यामनगर स्थित हरिहर मंदिर में रविवार को विधिवत श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का विश्राम हुआ। कथा वाचक मारुतिनंदन शास्त्री के सान्निध्य में सुबह 11 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति हुई। रुक्मणी विवाह के दौरान आयोजक मंजुला माथुर व अन्य श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से श्रीकृष्ण की अराधना की। पं. मारुतिनंदन ने कथा के आखिरी दिन सुदामा प्रसंग व परीक्षित मोक्ष की कथा सुनाई। पंडित शास्त्री ने कहा कि सुदामा ने भी अपने भाग्य को स्वीकारा और उसे भोगा। बस वे प्रभु का स्मरण हमेशा करते रहे। उन्होंने कहा कि जिस तरह परीक्षित ने भी सिर्फ कथा ही सुनी थी और मोक्ष प्राप्त किया, उसी तरह हमें भी मोक्ष पाना है। हवन-पूजन के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया।।

खबरें और भी हैं...