पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलश शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

कलश-शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | जयपुर

राजस्थान ब्राह्मण महासभा और गौड़ ब्राह्मण महासभा इकाई, मालवीय नगर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को धूमधाम से भगवान परशुराम की जयंती बनाई गई। कार्यक्रम के तहत हाथी-घोड़ों, बैंड बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, इसके साथ ही मंगल गीतों के साथ कलश यात्रा और जयकारों के साथ ब्राह्मण बंधुओं ने वाहन यात्रा भी निकाली।

मालवीय नगर दुर्गा विहार चौराहे पर गलता पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य समेत संत समाज ने मुख्य झांकी की पूजा-अर्चना और आरती कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान विजय हरितवाल, सोहनलाल शर्मा, आर.एस. जैमनी, सत्य सर्वेंद्र भारद्वाज, सत्यनारायण कांकर, सुशील शर्मा, घनश्याम शर्मा, महेश शर्मा, मालवीय नगर इकाई अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मुद्गल, वैद्य रमेश पाराशर समेत प्रदेश एवं महानगर पदाधिकारियों के साथ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने आरती उतार कर शोभायात्रा को रवाना किया। संयोजक ऐरावत शर्मा, सह संयोजक शिवकुमार भारद्वाज, योगेश शर्मा - पाराशर-- और आेम प्रकाश शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।

मंगल गीतों के साथ निकली कलश यात्रा, वाहन रैली

मंगल गीत गाती हुई समाज की सैकड़ों महिलाएं भी शोभायात्रा में भक्तिरस की गंगा बहाती दिखीं, वहीं युवाओं ने वाहन रैली के दौरान भगवान परशुराम के जयकारों से पूरे वातावरण को गुंजायमान कर दिया। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

जयपुर। मालवीय नगर में भगवान परशुराम जयंती महोत्सव पर मालवीय नगर में शोभायात्रा की आरती करते संत समाज और ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी।

पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, जगह-जगह उतारी आरती

वार्ड 51 से वार्ड 54 तक मार्ग में विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा की आरती उतारी गई और कलश यात्रा व वाहन रैली का स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री बृजकिशोर शर्मा, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा, लोकेंद्र कुमार, अश्वनी तिवाड़ी, महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा, पीसीसी उपाध्यक्ष व प्रवक्ता डॉ. अर्चना शर्मा समेत कई गणमान्य लोगों ने मार्ग में झांकी की आरती उतारी। इसके अलावा, सेक्टर 3 स्थित ब्राह्मण भवन, सत्कार एवं करधनी शॉपिंग सेंट, कैलगिरी रोड, झालाना प्याऊ सेक्टर 1 और परशुराम भवन तक सर्व समाज के लोगों ने जलपान कराकर शोभायात्रा और इसके साथ चल रहे श्रद्धालुओं का स्वागत सत्कार किया। सेक्टर 2 स्थित भगवान परशुराम भवन पर घाट के बालाजी के महंत सुरेश महाराज व नारायण शास्त्री कांकर ने झांकी की आरती पर प्रसाद वितरित किया।

खबरें और भी हैं...