पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निशुल्क नेत्र चिकित्सा व लैंस प्रत्यारोपण शिविर संपन्न

निशुल्क नेत्र चिकित्सा व लैंस प्रत्यारोपण शिविर संपन्न

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निशुल्क नेत्र चिकित्सा व लैंस प्रत्यारोपण शिविर संपन्न

जयपुर। जिला स्वास्थ्य समिति, राजस्थान सिख समाज व भारतीय स्टेट बैंक के संयुक्त तत्वावधान में राजापार्क स्थित श्री गुरुनानक देव विद्यालय में निशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया गया। शिविर संयोजक जगजीत सिंह सूरी ने बताया कि शिविर में कैलगिरी आई हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने 280 मरीजों ने नेत्र जांच की, 18 मरीजों को मोतियाबिंद की शिकायत होने के कारण निशुल्क ऑपरेशन के लिए कैलगिरी हॉस्पिटल भिजवाया गया। इस मौके पर राजस्थान सिख समाज के अध्यक्ष अजयपाल सिंह, गुरु दर्शन यात्रा कमेटी के संयोजक जगजीत सिंह सूरी, राजस्थान सिख बोर्ड के अध्यक्ष रजिंदरपाल सिंह सेठी, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य मनिंदर सिंह बग्गा, रतन सिंह, नरेन्द्र पाल सिंह, हरविंदर सिंह पप्पू, बलजीतसिंह, अशोक मेहंदीरता, सतपाल सिंह, सुखचैन सिंह भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...