किसी की नैया का मांझी बन जाता है...पर झूमे श्रद्धालु
सोशल रिपोर्टर. जयपुर। श्री निकुंज सेवा परिवार झोटवाड़ा परिवार को दो दिवसीय दशम वार्षिकोत्सव में रविवार को झोटवाड़ा के 9 टू 9 गली श्रीराम वाटिका में देर रात तक देश के ख्यातनाम कलाकारों ने मन मोहन मुरलीवाला...किसी की नैया का मांझी बन जाता है..जैसे भजनों से भक्ति रस बरसाया।
श्याम बाबा का सजा दरबार भी आकर्षण का केंद्र रहा। इससे पूर्व संजय बड़ाया ने 101 दीपकों से आरती उतारकर शुभारंभ किया। गायक राजू महरवाल ने किसी की नैया का मांझी बन जाता है.... समेत नीतू गुप्ता, शंकर नाटाणी ने और मुख्य भजन गायक ग्वालियर के मनोज शर्मा ने एक से बढ़कर एक भक्तिमयी प्रस्तुतियां दीं।
अध्यक्ष डालचंद ने बताया कि इस मौके पर 56 भोग झांकी सजाई गई। प्रभु की ज्योत भी जलाई गई।