विधानसभा अध्यक्ष ने किया पोस्टर का विमोचन
जयपुर | विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने विधानसभा स्थित अपने वैश्म में आर्य कन्या संस्कार निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास शिविर के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर विधानसभा सचिव पृथ्वीराज, शिविर संयोजक सुधा मित्तल, समन्वयक डाॅ. प्रमोद पाल एवं सुनील अरोड़ा, हरिचरण सिंघल सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। शिविर अध्यक्ष यशपाल यश ने बताया कि 1 से 6 मई तक मुहाना मंडी रोड, संस्कार भवन राधा निकुंज सी में आर्य समाज जयपुर दक्षिण, मानव निर्माण एवं विश्व शांति संसथान, सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद एवं जीएल सैनी नर्सिंग कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में शिविर के दौरान आत्मरक्षा, स्वास्थ्य रक्षा, बौद्धिक उन्नति एवं आत्मबल वृद्धि हेतु विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।