पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बुद्ध जयंती पर होगा प्रतिभाओं का सम्मान

बुद्ध जयंती पर होगा प्रतिभाओं का सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। भगवान बुद्ध शिक्षा एवं समाज उन्नतीय संस्था, राजस्थान की ओर से 30 अप्रैल को हर्षोल्लास के साथ भगवान बुद्ध की जयंती मनाई जाएगी।

संस्थापक राधेश्याम कोली ने बताया कि मुख्य समारोह मालवीय नगरी श्री चरणदास मंदिर में होगा। इसमें उत्कृष्ट लेखों और चित्र-स्पर्धा के प्रथम तीन और 10 सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके बाद ‘बुद्ध शिक्षा मानवीयता सर्वधर्मों का सार’ विषय पर कई विद्वानों का व्याख्यान होगा, साथ ही भजन और रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। पूर्व संध्या पर 29 अप्रैल को जनजागरण रैलियां निकाली जाएंगी। इससे पहले 18 अप्रैल को ‘भगवान बुद्ध शिक्षा एवं आदर्श उपदेशों का जीवन में आत्मसात’ विषयक चित्रमय लेख आमंत्रित किए गए हैं, वहीं 22 अप्रैल को भगवान बुद्ध पर आधारित रेखाचित्र में रंग भरो प्रतियोगिताएं होंगी। कोली ने बताया कि ये प्रतियोगिताएं अजमेर, टोंक, कोटा, दौसा जिलों के अलावा जयपुर के पांच खंडों में होंगी। कोली ने बताया कि संस्था की ओर से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से बुद्ध जयंती समारोह पर राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...