पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरस निकुंज में श्रीमद्भागवत कथा की हुई पूर्णाहुति, आज मनाएंगे आचार्य शुकदेव महाराज की जयंती

सरस निकुंज में श्रीमद्भागवत कथा की हुई पूर्णाहुति, आज मनाएंगे आचार्य शुकदेव महाराज की जयंती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोशल रिपोर्टर. जयपुर। पानों का दरीबा स्थित आचार्य पीठ सरस निकुंज में सोमवार को महामुनींद्र आचार्य शुकदेव महाराज का जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। सरस परिकर ने महोत्सव की भव्य तैयारियां की हैं। इससे पूर्व रविवार को शुक संप्रदाय पीठाधीश्वर अलबेली माधुरी शरण महाराज के सान्निध्य में सुदामा चरित्र वर्णन के साथ वृंदावन के भागवताचार्य मुकेश मोहन शास्त्री महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा प्रवचन महायज्ञ की पूर्णाहुति की।

चतुर्भुजजी का पाटोत्सव 18 को : गलता पीठ के अंतर्गत छोटी चौपड़ स्थित मंदिर श्रीचतुर्भुज का पाटोत्सव बुधवार को मनाया जाएगा। सुबह 8:30 बजे चांदपोल बाजार स्थित दीनानाथ जी मंदिर से चतुर्भुज मंदिर तक कलशयात्रा निकाली जाएगी। दोपहर में चतुर्भुजजी का अभिषेक और विशेष आकर्षक शृंगार किया जाएगा। वैष्णवजन भजन व बधाई गान प्रस्तुत करेंगे।

खबरें और भी हैं...